वास्तु शास्त्र: गृह प्रवेश के लिए कभी ना चुनें ये 3 दिन, घर में होता है धन-धान्य का नाश

वास्तु शास्त्र: गृह प्रवेश के लिए कभी ना चुनें ये 3 दिन, घर में होता है धन-धान्य का नाश

वास्तु शास्त्र के हिसाब से नए घर में प्रवेश हमेशा शुभ तिथि और दिन में ही करना चाहिए। ऐसा करने से घर में सकारात्मकता आती है। साथ ही सारे काम अच्छे से बनने लगते हैं। जानिए आखिर किन 3 दिनों में गृह प्रवेश करने से बचना चाहिए?

वास्तु शास्त्र हमारी घर की एनर्जी और सुख-समृद्धि से जुड़ा हुआ होता है। ये एक ऐसा प्राचीन विज्ञान है जिसमें घर से जुड़े कई नियम हैं। घर के हर एक कोने में ऐसी एनर्जी होती है जो हमें कहीं ना कहीं प्रभावित करती है। ऐसे में हर एक कोने का वास्तु सही होना चाहिए। इसी के साथ जब भी हम किसी नए घर में जाते हैं या गृह प्रवेश होता है तब भी वास्तु के नियमों को ध्यान में जरूर रखना चाहिए। गृह प्रवेश की तिथि, दिन और शुभ मुहूर्त को लेकर वास्तु में कई नियम बताए गए हैं। अगर इन नियमों का ठीक से पालन किया जाए तो घर का माहौल काफी सकारात्मक होता है। वहीं गलत दिन पर गृह प्रवेश करने से नकारात्मकता बढ़ती है और कोई भी काम ठीक से नहीं बन पाता है। तो चलिए जानते हैं कि आखिर गृह प्रवेश किस दिन नहीं करना चाहिए?

इन दिन ना करें गृह प्रवेश
शास्त्र के हिसाब से अगर शुभ दिनों में गृह प्रवेश की पूजा होती है तो ऐसे में घर में बरकत होती है। साथ ही वहां मौजूद हर एक सदस्य के जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलते हैं। शास्त्र की मानें तो मंगलवार, शनिवार और रविवार के दिन भूलकर भी गृह प्रवेश की पूजा नहीं रखवानी चाहिए। गृह प्रवेश के लिए ये तीनों दिन काफी अशुभ माने जाते हैं। मान्यता है कि दिनों में गृह प्रवेश करवाने से धन धान्य का नाश हो जाता है। वहीं सोमवार, बुधवार, गुरुवार और शुक्रवार का दिन गृह प्रवेश के लिए सबसे शुभ माना जाता है।

दिन या रात कब करें गृह प्रवेश
अब कई लोगों के मन में सवाल जरूर होता है कि क्या रात में गृह प्रवेश हो सकता है। अमूनन सारी पूजा सुबह के समय ही हो जाए तो इसे काफी शुभ माना जाता है लेकिन सहूलियत के हिसाब से क्या गृह प्रवेश कभी भी करवा सकते हैं? कई लोगों का मानना है कि गृह प्रवेश दिन में हो या रात में इससे कोई फर्क नहीं पड़ता है लेकिन शास्त्र के हिसाब से दिन के समय में गृह प्रवेश करना सबसे सही माना जाता है।

राहु काल में ना करें गृह प्रवेश
वहीं शास्त्र में इस बात का भी जिक्र है कि कभी भी राहु काल में नए घर में प्रवेश नहीं करना चाहिए। राहु काल किसी भी शुभ काम के लिए अच्छा नहीं माना जाता है। बता दें कि हर दिन कुछ समय के लिए राहु काल होता है। ऐसे में गृह प्रवेश का शुभ मुहूर्त निकलवाते समय इस चीज का विशेष ध्यान रखना चाहिए।
Acharyaji.com
Mobile number:-9983577192

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *