घर में खुशहाली, सकारात्मकता, शांति और समृद्धि बनाए रखने के कई नियम व उपाय Acharyaji.com

अच्छी कमाई होने के बाद भी घर में नहीं टिकता पैसा, वास्तु के ये उपाय दूर कर सकते हैं गरीबी/
वास्तुशास्त्र के अनुसार, घर में परेशानियां आना, बीमारी आना, फिजूलखर्ची होना, धन हानि होना और बाधाएं आना वास्तुदोष का कारण हो सकता है। ऐसे में कुछ वास्तु के नियमों का ख्याल जरूर रखना चाहिए। साथ ही, वास्तु के विशेष उपाय से आप गरीबी और वास्तुदोष से मुक्ति भी पा सकते हैं। तो आइए जानें वास्तु के कुछ आसान उपाय:;-

घर में खुशहाली, सकारात्मकता, शांति और समृद्धि बनाए रखने के कई नियम व उपाय बताए गए हैं। अगर किसी व्यक्ति के घर में अच्छी कमाई होने के बाद भी पैसा न टिकता हो, एक बाद एक परेशानियों आ रही हों, फिजूलखर्ची रहती हो और बाधाओं का सामना करना पड़े तो यह घर में वास्तुदोष के चलते हो सकता है। वास्तुशास्त्र के अनुसार, घर में अगर वास्तुदोष हो तो जातक को जीवन में कई प्रकार की समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। इससे छुटकारा पाने के लिए वास्तु के कुछ विशेष उपाय आजमाए जा सकते हैं। इनसे आपके घर से गरीबी और वास्तुदोष दूर हो सकता है। साथ ही, पैसा टिकना भी शुरु हो जाता है और धन-धान्य में वृद्धि होती है। आइए विस्तार से जानें वास्तु के उपाय:-

वास्तुदोष दूर करने का उपाय
अगर आप घर में एक के बाद एक समस्याओं का सामना कर रहे हैं, तो इसका कारण वास्तुदोष हो सकता है। इससे मुक्ति पाने के लिए अपने घर के मेन गेट पर एक साइड केले का पेड़ और एक साइड पर तुलसी का पौधा लगाएं। इस उपाय को करने से वास्तु दोष से छुटकारा मिल सकता है। ऐसे में घर का माहौल सकारात्मक बना रहता है और परिवार के सदस्यों के बीच भी आपसी प्रेम बना रहता है। इस उपाय से आपको तरक्की प्राप्त हो सकती है।

धन-धान्य में वृद्धि का उपाय
इसके लिए शिवरात्रि, दिवाली, होली आदि शुभ अवसरों पर रात के समय तांबे के तीन सिक्कों की पूजा करनी चाहिए। इसके बाद, इन्हें अपनी तिजोरी या धन व गहने रखने वाले स्थान पर रख लें। ऐसा करने से आपको फिजूलखर्ची से छुटकारा मिल सकता है और घर में पैसे टिकने भी शुरू हो जाते हैं। वास्तु के इस आसान उपाय को आजमाने से धन-धान्य में वृद्धि होती है और कमाई में भी वृद्धि हो सकती है।

घर में सुख-समृद्धि बढ़ाने के उपाय
घर में सुख-समृद्धि बढ़ाने के उपाय
अपने घर के मंदिर में स्फटिक के शिवलिंग लाकर रखें और नियमित रूप से उनकी पूजा करें। साथ ही, पूजा स्थल को हमेशा साफ रखना चाहिए। वहां गंदगी रखने से जातक को वास्तु दोष का सामना करना पड़ सकता है। वास्तुशास्त्र के अनुसार, घर में स्फटिक का शिवलिंग होने से हर प्रकार के नकारात्मक प्रभाव समाप्त होते हैं और घर में सुख-समृद्धि को बढ़ावा मिलता है।

तरक्की और भगवान की कृपा पाने का उपाय
तरक्की और भगवान की कृपा पाने का उपाय
पूजा घर में प्रतिदिन नियमित रूप से एक दीपक जरूर जलाना चाहिए। साथ ही, घर में दो समय पूजा करते वक्त शंख की ध्वनि जरूर करनी चाहिए। ऐसा करने से घर में हमेशा सकारात्मकता बनी रहती है और नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है। वास्तु के अनुसार, प्रतिदिन घर में पूजा करने और शंख की ध्वनि से देवी-देवताओं का आशीर्वाद प्राप्त होता है। साथ ही, आपको आर्थिक तंगी से छुटकारा मिल सकता है और धन में वृद्धि के योग बनते हैं।

इन गलतियों से लगता है वास्तुदोष
इन गलतियों से लगता है वास्तुदोष
घर में झाड़ू के ऊपर कभी भी कोई वजन वाली वस्तु नहीं रखनी चाहिए। साथ ही, झाड़ू को पटककर भी नहीं रखना चाहिए। ऐसा करने से वास्तुदोष लग सकता है और घर में पैसा टिकना बंद हो जाता है।
वास्तुशास्त्र में टूटे हुए बर्तन, पलंग या फर्नीचर का इस्तेमाल करना अच्छा नहीं माना जाता है। घर में रखी टूटी-फूटी चीजें वास्तुदोष का कारण बन सकती है। साथ ही, इससे धन की हानि होती है और पैसा टिकना बंद हो जाता है।
माना जाता है कि कभी भी सूर्योदय के बाद तक नहीं सोते रहना चाहिए। ऐसा करने से वास्तुदोष उत्पन्न हो सकता है और धन हानि की संभावना बढ़ जाती है। ऐसे में हमेशा सूर्योदय से पहला उठ जाना चाहिए।
​वास्तुशास्त्र के अनुसार, घर के मंदिर में कभी भी सूखे हुए फूल-माला आदि नहीं रखने चाहिए। ऐसा करने से अशुभ फल की प्राप्ति होती है। ऐसे में देवी-देवताओं को चढ़ाए फूल और माला अगले दिन मंदिर से हटा देने चाहिए।
Acharyjii.com
998357792

Similar Posts

  • भैरव दीपदान रात्रि पूजा:-

    भैरव ध्यान:वन्दे बालं स्फटिक-सदृशम्, कुन्तलोल्लासि-वक्त्रम्।दिव्याकल्पैर्नव-मणि-मयैः, किंकिणी-नूपुराढ्यैः॥दीप्ताकारं विशद-वदनं, सुप्रसन्नं त्रि-नेत्रम्।हस्ताब्जाभ्यां बटुकमनिशं, शूल-दण्डौ दधानम्॥ मानसिक पूजन करे:ॐ लं पृथ्वी-तत्त्वात्मकं गन्धं श्रीमद् आपदुद्धारण-बटुक-भेरव-प्रीतये समर्पयामि नमः।ॐ हं आकाश-तत्त्वात्मकं पुष्पं श्रीमद् आपदुद्धारण-बटुक-भेरव-प्रीतये समर्पयामि नमः।ॐ यं वायु-तत्त्वात्मकं धूपं श्रीमद् आपदुद्धारण-बटुक-भेरव-प्रीतये घ्रापयामि नमः।ॐ रं अग्नि-तत्त्वात्मकं दीपं श्रीमद् आपदुद्धारण-बटुक-भेरव-प्रीतये निवेदयामि नमः।ॐ सं सर्व-तत्त्वात्मकं ताम्बूलं श्रीमद् आपदुद्धारण-बटुक-भेरव-प्रीतये समर्पयामि नमः। बटुक भैरव स्तोत्र:ॐ भैरवो भूत-नाथश्च,…

  • चंद्रमा को मजबूत करने के लिए पूर्णिमा की रात को सत्यनारायण कथा और पूजा का व्रत करें।

    चंद्रमा को मजबूत करने के लिए पूर्णिमा की रात को सत्यनारायण कथा और पूजा का व्रत करें। इसके अतिरिक्त, आप चंद्र देव की वैदिक पूजा कर सकते हैं जिसमें चंद्र मंत्र का जाप और दूध, चावल, सफेद फूल, चंदन व मिश्री से अर्घ्य देना शामिल है।सत्यनारायण कथा और पूजाव्रत का संकल्प: सुबह जल्दी उठकर व्रत…

  • आपकी कुंडली से जाने आपको कितने मुखी रुद्राक्ष धारण करना है।

    रुद्राक्ष कैसे पहने , एवं कितने मुखी रुद्राक्ष? 🔺रुद्राक्ष के विभिन्न देव कौन है ? 🔺कौनसा रुद्राक्ष किस ग्रह के लिए ठीक है? 🔺किस रुद्राक्ष को किस मंत्र एवं किस दिन पहने? 🔺कौनसा रुद्राक्ष किस चन्द्र एवं लगन राशि के लिए उत्तम है? 🔺 किस रुद्राक्ष से किस रोग में शांति प्राप्त होती है ?…

  • आज 12 नवम्बर2025 कलभैरवास्टमी

    श्री भैरव सर्वफलप्रद स्तोत्रम् ॥ॐ भं भैरवाय अनिष्टनिवारणाय स्वाहा ।मम सर्वेग्रहाः अनिष्टनिवारणाय स्वाहा ।ज्ञानं देहि धनं देहि मम द्रारिद्रयं दुखं निवारणाय स्वाहा ।सुतं देहि यशं देहि मम गृह क्लेशं निवारणाय स्वाहा ।स्वास्थ्य देहि बलं देहि मम शत्रुनिवारणाय स्वाहा ।सिद्धं देहि जयं देहि मम सर्वेॠणनिवारणाय स्वाहा ।ॐ भं भैरवाय अनिष्टनिवारणाय स्वाहा । । इति श्रीभैरवसर्वफलप्रदस्तोत्रं सम्पूर्णम…

  • प्रेतशाप के कारण

    नमश्चण्डिकायै, आज एक कुण्डली में प्रत्यक्ष प्रेतशाप के कारण सन्तान बाधा योग दिखा। जातक के पुत्र नहीं हो रहा था। गर्भ ठहरता नहीं, ठहरता भी तो परिपक्वता से पहले ही गिर जाता। बहुत उपाय किये तथापि कोई लाभ नहीं हुआ। डाक्टरी रिपोर्ट सब नार्मल। हमारे पास कुण्डली आयी तो प्रथम दृष्टि में ही पराशरहोरा शास्त्र…

  • व्यापार वृद्धि एवम महालक्ष्मी कृपा प्राप्तिकनक धारा स्तोत्र

    अंगहरे पुलकभूषण माश्रयन्ती भृगांगनैव मुकुलाभरणं तमालम।अंगीकृताखिल विभूतिरपांगलीला मांगल्यदास्तु मम मंगलदेवताया:।।1।। मुग्ध्या मुहुर्विदधती वदनै मुरारै: प्रेमत्रपाप्रणिहितानि गतागतानि।माला दृशोर्मधुकर विमहोत्पले या सा मै श्रियं दिशतु सागर सम्भवाया:।।2।। विश्वामरेन्द्रपदविभ्रमदानदक्षमानन्द हेतु रधिकं मधुविद्विषोपि।ईषन्निषीदतु मयि क्षणमीक्षणार्द्धमिन्दोवरोदर सहोदरमिन्दिराय:।।3।। आमीलिताक्षमधिगम्य मुदा मुकुन्दमानन्दकन्दम निमेषमनंगतन्त्रम्।आकेकर स्थित कनी निकपक्ष्म नेत्रं भूत्यै भवेन्मम भुजंगरायांगनाया:।।4।। बाह्यन्तरे मधुजित: श्रितकौस्तुभै या हारावलीव हरि‍नीलमयी विभाति।0कामप्रदा भगवतो पि कटाक्षमाला कल्याण भावहतु…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *