प्रेतशाप के कारण

नमश्चण्डिकायै,

आज एक कुण्डली में प्रत्यक्ष प्रेतशाप के कारण सन्तान बाधा योग दिखा। जातक के पुत्र नहीं हो रहा था। गर्भ ठहरता नहीं, ठहरता भी तो परिपक्वता से पहले ही गिर जाता। बहुत उपाय किये तथापि कोई लाभ नहीं हुआ। डाक्टरी रिपोर्ट सब नार्मल। हमारे पास कुण्डली आयी तो प्रथम दृष्टि में ही पराशरहोरा शास्त्र में पराशर मुनि द्वारा दिया गया प्रेतरुष्टता के कारण सन्तानहीन योग दृष्ट हो गया।

पराशर ऋषि कहते हैं कि

कर्मलोपे पितॄणां च प्रेतत्वं तस्य जायते ॥९५॥ तस्य प्रेतस्य शापाच्च पुत्राभावः प्रजायते । अतोऽत्र तादृशान् योगान् जन्मलग्नात् प्रवच्म्यहम् ॥९६॥

अर्थात जो मनुष्य अपने मृत पितरों का तर्पण श्राद्धादि क्रिया नहीं करता है, वह मृत मनुष्य प्रेत बन जाता है और प्रेत की रुष्टता के कारण जातक को सन्तान का अवरोध हो जाता है; अतः अब मैं जन्मलग्न के द्वारा सन्तान के अवरोधकारक योगों को बताता हूँ।

पुत्रस्थितौ मन्दसूर्यौ क्षीणचन्द्रश्च सप्तमे । लग्ने व्यये राहुजीवौ प्रेतशापात् सुतक्षयः ॥९७॥

शनि सूर्य पञ्चम में हो और सप्तम में क्षीण चन्द्रमा एवं प्रथम, द्वादश में राहु-गुरु हो तो प्रेतशाप से जातक सन्तानहीन होता है। जातक की सन्तान नहीं होती अथवा होने पर उसका क्षय हो जाता है।

पुत्रस्थानाधिपे मन्दे नाशस्थे लग्नगे कुजे । कारके नाशभावे च प्रेतशापात् सुतक्षयः ॥९८॥ लग्ने पापे व्यये भानौ सुते चारार्किसोमजाः । पुत्रेशे रन्ध्रभावस्थे प्रेतशापात् सुतक्षयः ॥९९॥ लग्ने स्वर्भानुना युक्ते पुत्रस्थे भानुनन्दने । गुरौ च नाशराशिस्थे प्रेतशापात् सुतक्षयः ॥१००॥

पुत्रेश शनि अष्टम में, लग्न में मंगल और पुत्रप्रद ग्रह के अष्टम रहने से जातक प्रेतशाप से सन्तानरहित होता है। लग्न में पाप ग्रह, द्वादश में सूर्य, मंगल और शनि, बुध पञ्चम में हो तथा पुत्रेश के अष्टम में रहने से प्रेतशाप से सन्तति नहीं होती है।

लग्ने राहौ स शुक्रेज्ये चन्द्रे मन्दयुते तथा । लग्नेशे मृत्युराशिस्थे प्रेतशापात् सुतक्षयः ॥१०१॥ पुत्रस्थानाधिपे नीचे कारके नीचराशिगे । नीचस्थग्रहदृष्टे च प्रेतशापात् सुतक्षयः ॥१०२॥ लग्ने मन्दे सुते राहौ रन्ध्रे भानुसमन्विते । व्यये भौमेन संयुक्ते प्रेतशापात् सुतक्षयः ॥१०३॥

लग्न में राहु, पञ्चम में शनि एवं गुरु अष्टम में हो तो प्रेतशाप से सन्तान का नाश होता है। लग्न में राहु, शुक्र, गुरु, चन्द्र, शनि बैठे हों और लग्नेश अष्टम भाव में हो तो प्रेतशाप से सन्तानहीनता होती है। पुत्रेश नीच में हो, पुत्रकारक ग्रह भी स्वनीच में हो और नीचस्थ ग्रहों द्वारा देखा जाता हो तो प्रेतशाप से जातक सन्तानहीन हो जाता है।

कामस्थानाधिपे दुःस्थे पुत्रे चन्द्रसमन्विते । मन्दमान्दियुते लग्ने प्रेतशापात् सुतक्षयः ॥१०४॥ वधस्थानाधिपे पुत्रे शनिशुक्रसमन्विते । कारके नाशराशिस्थे प्रेतशापात् सुतक्षयः ॥१०५॥

लग्न में शनि, पञ्चम में राहु, अष्टम में सूर्य तथा व्यय में मंगल से युक्त हो तो प्रेतशाप से सन्तान का नाश होता है। सप्तमेश दुःस्थान में हो, पञ्चम में चन्द्रमा हो तथा लग्न में शनि और गुलिक हो तो प्रेतशाप से सन्तानहीनता होती है। अष्टमेश पञ्चम भाव में शनि-शुक्र से युक्त हो और कारक ग्रह नाशराशि में हो तो प्रेतशाप से सन्तान का नाश होता है।

जातक का लग्न में राहु, पञ्चम में शनि एवं गुरु अष्टम में था जो कि बडा स्पष्ट प्रेतशाप से सन्तान का नाश का योग बनता है। कुछ शुभग्रहों की दृष्टियां आदि भी योग को क्षीण करती प्रतीत नहीं हो रही थी।

प्रेतशाप के कारण जातक की सन्तान नहीं हो रही थी।

इसप्रकार के प्रेतशाप या पितृशाप से सन्ताननाश होने पर उस दोष के शमनार्थ श्रद्धापूर्वक गयाश्राद्ध कराकर दश हजार, एक हजार अथवा सौ ब्राह्मणों को अथवा श्रद्धापूर्वक 10 ही ब्राह्मणों को भोजन कराना चाहिए अथवा अपने घर में कन्या हो तो कन्यादान और गोदान करने से जातक पितृशाप से मुक्त होकर पुत्र पौत्रादि की प्राप्ति करता है, जिससे उसके कुल की उन्नति तथा वृद्धि होती है।

प्रेत के उत्पात पर त्रिपिण्डी आदि कराकर प्रेत की शान्ति करा लेनी चाहिए। इससे सन्तति में आने वाले बाधा नष्ट हो जाती है।

acharyajii.com

9983577192

mehandipur balaji

Similar Posts

  • शंकट नासक श्री हनुमतवडवानल स्तोत्र।

    विनियोग ॐ अस्य श्री हनुमान् वडवानल-स्तोत्र-मन्त्रस्य श्रीरामचन्द्र ऋषिः,श्रीहनुमान् वडवानल देवता, ह्रां बीजम्, ह्रीं शक्तिं, सौं कीलकं,मम समस्त विघ्न-दोष-निवारणार्थे, सर्व-शत्रुक्षयार्थेसकल-राज-कुल-संमोहनार्थे, मम समस्त-रोग-प्रशमनार्थम्आयुरारोग्यैश्वर्याऽभिवृद्धयर्थं समस्त-पाप-क्षयार्थंश्रीसीतारामचन्द्र-प्रीत्यर्थं च हनुमद् वडवानल-स्तोत्र जपमहं करिष्ये।ध्यानमनोजवं मारुत-तुल्य-वेगं जितेन्द्रियं बुद्धिमतां वरिष्ठं।वातात्मजं वानर-यूथ-मुख्यं श्रीरामदूतम् शरणं प्रपद्ये।।ॐ ह्रां ह्रीं ॐ नमो भगवते श्रीमहा-हनुमते प्रकट-पराक्रम,सकल-दिङ्मण्डल-यशोवितान-धवलीकृत-जगत-त्रितय,वज्र-देह रुद्रावतार लंकापुरीदहय उमा-अर्गल-मंत्रउदधि-बंधन दशशिरः कृतान्तक सीताश्वसन वायु-पुत्रअञ्जनी-गर्भ-सम्भूत श्रीराम-लक्ष्मणानन्दकर कपि-सैन्य-प्राकारसुग्रीव-साह्यकरण पर्वतोत्पाटन कुमार-ब्रह्मचारिन् गंभीरनाद सर्व-पाप-ग्रह-वारण-सर्व-ज्वरोच्चाटन…

  • अपनी कुंडली से जानिए आपको कोनसी बीमारी हो सकती हैं ?ओर उपाय क्या होंगे?

    किस ग्रह से होती कौन-सी बीमारी जानिए सूर्य के बाद धरती के उपग्रह चन्द्र का प्रभाव धरती पर पूर्णिमा के दिन सबसे ज्यादा रहता है। जिस तरह मंगल के प्रभाव से समुद्र में मूंगे की पहाड़ियां बन जाती हैं और लोगों का खून दौड़ने लगता है उसी तरह चन्द्र से समुद्र में ज्वार-भाटा उत्पत्न होने…

  • नारायनकवच पाठ विधि।।

    विनियोगः- ॐ अस्य श्रीनारायण कवचस्य भार्गव ऋषिः, अनुष्टुप छन्दः, श्रीलक्ष्मीनारायणो देवता, ॐ बीजं, नमः शक्तिं, नारायणायेति कीलकं, श्रीलक्ष्मीनारायण प्रीत्यर्थे पाठे विनियोगः । ऋष्यादि-न्यासःॐ भार्गव ऋषये नमः शिरसि । अनुष्टुप् छन्दसे नमः मुखे । श्रीलक्ष्मीनारायणदेवतायै नमः हृदि । ॐ बीजाय नमः गुह्ये । नमः शक्त्यै नमः पादयोः । नारायणायेति कीलकाय नमः नाभौ । श्रीलक्ष्मीनारायणप्रीत्यर्थे जपे विनियोगाय…

  • आज 12 नवम्बर2025 कलभैरवास्टमी

    श्री भैरव सर्वफलप्रद स्तोत्रम् ॥ॐ भं भैरवाय अनिष्टनिवारणाय स्वाहा ।मम सर्वेग्रहाः अनिष्टनिवारणाय स्वाहा ।ज्ञानं देहि धनं देहि मम द्रारिद्रयं दुखं निवारणाय स्वाहा ।सुतं देहि यशं देहि मम गृह क्लेशं निवारणाय स्वाहा ।स्वास्थ्य देहि बलं देहि मम शत्रुनिवारणाय स्वाहा ।सिद्धं देहि जयं देहि मम सर्वेॠणनिवारणाय स्वाहा ।ॐ भं भैरवाय अनिष्टनिवारणाय स्वाहा । । इति श्रीभैरवसर्वफलप्रदस्तोत्रं सम्पूर्णम…

  • व्यापार वृद्धि एवम महालक्ष्मी कृपा प्राप्तिकनक धारा स्तोत्र

    अंगहरे पुलकभूषण माश्रयन्ती भृगांगनैव मुकुलाभरणं तमालम।अंगीकृताखिल विभूतिरपांगलीला मांगल्यदास्तु मम मंगलदेवताया:।।1।। मुग्ध्या मुहुर्विदधती वदनै मुरारै: प्रेमत्रपाप्रणिहितानि गतागतानि।माला दृशोर्मधुकर विमहोत्पले या सा मै श्रियं दिशतु सागर सम्भवाया:।।2।। विश्वामरेन्द्रपदविभ्रमदानदक्षमानन्द हेतु रधिकं मधुविद्विषोपि।ईषन्निषीदतु मयि क्षणमीक्षणार्द्धमिन्दोवरोदर सहोदरमिन्दिराय:।।3।। आमीलिताक्षमधिगम्य मुदा मुकुन्दमानन्दकन्दम निमेषमनंगतन्त्रम्।आकेकर स्थित कनी निकपक्ष्म नेत्रं भूत्यै भवेन्मम भुजंगरायांगनाया:।।4।। बाह्यन्तरे मधुजित: श्रितकौस्तुभै या हारावलीव हरि‍नीलमयी विभाति।0कामप्रदा भगवतो पि कटाक्षमाला कल्याण भावहतु…

  • ♦️जन्मकुण्डली में सन्तान बाधा योग एवं उपाय ♦️

    ==================================🔸पंचम स्थान व षष्ट स्थान के मालिक यदि एकदूसरे की राशि में स्थित हो तो ऐसे जातक की सन्तान बार- बार गर्भपात के कारण नष्ट हो जाती हैं।🔸#5th Lord अष्टम स्थान में हो तथा पंचम स्थान पर पापी ग्रहों का प्रभाव हो तो जातक को सन्तान सुख प्राप्त नही हो पाता।🔸#5th house पर शनि व…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *